अंबेडकर पर ‘अमर्यादित’ टिप्पणी के विरोध में बसपा का प्रदर्शन

छतरपुर। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में प्रदर्शन किया। बसपा कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम जिलाधीश को ज्ञापन सौंपते हुए आरोपी अनिल मिश्रा के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की।

पार्टी कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि अनिल मिश्रा ने सोशल मीडिया पर डॉ. अंबेडकर को “गंदा व्यक्ति” और “अंग्रेजों का गुलाम” कहकर अमर्यादित और भड़काऊ टिप्पणी की है। उनका कहना है कि इस टिप्पणी से करोड़ों अनुयायियों की आस्था को ठेस पहुंची है और समाज में वैमनस्य फैलाने का प्रयास किया गया है।

बसपा ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं की गई, तो प्रदेशभर में आंदोलन तेज किया जाएगा।

Next Post

छतरपुर की डॉ. श्वेता गर्ग ने बनाया कैंसर अवेयरनेस ऐप

Tue Oct 7 , 2025
छतरपुर। जिला चिकित्सालय छतरपुर की सीनियर पैथोलॉजिस्ट डॉ. श्वेता गर्ग ने ग्रामीण क्षेत्रों में कैंसर की शुरुआती पहचान और जागरूकता के उद्देश्य से एक “कैंसर अवेयरनेस मोबाइल ऐप” तैयार किया है। मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने उनके इस नवाचार की सराहना करते हुए बधाई दी है। पिछले 15 वर्षों […]

You May Like