शिवपुरी में थाने के बाहर हंगामा, प्रधान आरक्षक से मारपीट

शिवपुरी। शिवपुरी के फिजिकल थाने के बाहर एक परिवार के साथ मारपीट के मामले में जमकर हंगामा हुआ। इस दौरान भीड़ में शामिल कुछ लोगों ने पुलिसकर्मियों के साथ भी झूमाझटकी की।

बताया जा रहा है कि भीड़ ने प्रधान आरक्षक चालक ऋषभ करारे के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। इतना ही नहीं, पत्थर मारकर सरकारी वाहन के शीशे भी तोड़ दिए। हमले में आरक्षक की आंख और कलाई में चोट आई है। मौके पर मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों ने उन्हें बचाया।
इस मामले में पुलिस ने शासकीय कार्य में बाधा डालने, मारपीट और सरकारी वाहन में तोड़फोड़ के आरोप में करीब 15 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। प्रधान आरक्षक ने मोहन बाथम, राजवती बाथम और लाला बाथम की पहचान भी की है।

Next Post

सीधी में बेशकीमती सरकारी जमीन पर कब्जे की कोशिश, तनी झोपड़ियां

Fri Nov 13 , 2026
सीधी। जिले के सिहावल जनपद की ग्राम पंचायत खुटेली में बेशकीमती सरकारी जमीन पर अतिक्रमण का मामला सामने आया है। यहां पीएम श्री विद्यालय के पास मयापुर-लौआर मुख्य मार्ग से लगी शासकीय जमीन पर कुछ लोगों ने कपड़े की झोपड़ियां बना ली हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि एक […]

You May Like