किसानों के खाद की परेशानी मुझसे देखी नहीं जाती

सतना: सांसद गणेश सिंह ने किसानों की जरूरत की रासायनिक खाद की कमी को देखते हुए कहा है कि संबंधित जिले एवं प्रदेश के विभागों के अधिकारी इसे गंभीरता से लें, किसानों की लंबी लाइन देख कर मुझे बहुत कष्ट हो रहा है, खाद के वितरण में पारदर्शिता की भी कमी है.

निजी क्षेत्रों में ऊंचे दाम पर किसान खाद खरीदने के लिए मजबूर हैं, डबल लॉक में उन्हीं किसानों को खाद मिल रही है, जो सोसायटी के सदस्य हैं वो भी पर्याप्त नहीं है, लेकिन बड़ी संख्या में छोटे किसान जिनका जोत का रकबा कम है वे भटक रहे हैं। किसानों को परेशानी से बचाने के लिए जिला प्रशासन को हमारा और हमारे पार्टी का पूरा सहयोग जैसा चाहे वैसा लें और व्यवस्था में तत्काल सुधार करें।

Next Post

नेशनल हाइवे पर लूट-डकैती के 5 आरोपी गिरफ्तार

Thu Sep 4 , 2025
सतना : नेशनल हाइवे पर देर रात घूमते हुए बाइक सवार आधा दर्जन युवकों द्वारा लूट-उक्ैती की घटना को अंजाम दिया गया था. इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. जबकि फरा छठवें आरोपी की तलाश की जा रही है. आरोपियों के कब्जे […]

You May Like

मनोरंजन