अनूपपुर प्रवास पर उमंग सिंघार ने वरिष्ठ नेता प्रेमकुमार त्रिपाठी से की मुलाक़ात

अनूपपुर। मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने अपने अनूपपुर प्रवास के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष एवं पूर्व प्रदेश सचिव पंडित प्रेमकुमार त्रिपाठी से उनके निवास पर भेंट की और स्वास्थ्य की जानकारी ली।

इस दौरान उन्होंने त्रिपाठी से कांग्रेस की वर्तमान स्थिति और संगठन को मजबूत करने को लेकर विस्तृत चर्चा की। बैठक में पुष्पराजगढ़ विधायक फुंदेलाल सिंह मार्को, कोतमा के पूर्व विधायक सुनील सराफ और पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष रमेश सिंह भी उपस्थित रहे।

त्रिपाठी का परिवार धर्मपत्नी एवं पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती उषा त्रिपाठी, पुत्र एवं कांग्रेसी नेता आशीष त्रिपाठी तथा बहू, वार्ड क्रमांक 7 की पार्षद डॉ. प्रवीण आशीष त्रिपाठी ने तिलक लगाकर उमंग सिंघार का स्वागत किया। परिवार ने उनके संघर्षों की सफलता के लिए ईश्वर से प्रार्थना भी की।

बैठक में कांग्रेस नेताओं ने पंडित त्रिपाठी से मार्गदर्शन लेकर जिले में संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया। वहीं, सिंघार ने भी जिला कांग्रेस कमेटी को समय-समय पर त्रिपाठी का मार्गदर्शन सुनिश्चित करने का निवेदन किया। यह मुलाक़ात न केवल एक संवेदनशील पहल रही, बल्कि कांग्रेस संगठन में नए उत्साह और विश्वास का संचार भी हुआ।

Next Post

पमरे को पिछली बार से 1934 करोड़ का अधिक बजट आवंटित

Tue Sep 16 , 2025
जबलपुर। रेल मंत्रालय द्वारा जारी सभी जोनल रेलवे को आवंटित खर्च एवं प्राप्तियों का विवरण की जानकारी पिंक बुक में अधिसूचित है। इसी तारतम्य में पश्चिम मध्य रेल के बजट 2025-26 के मुख्य बिन्दु पिंक बुक की हाईलाइट्स इस प्रकार है। बजट 2025-26 में पश्चिम मध्य रेल को बजट ग्रान्ट […]

You May Like