भोपाल। राजधानी में भ्रष्टाचार निरोधक प्रचार समिति ने ठेकेदार प्रकोष्ठ का गठन किया है. शनिवार को राज्य शासन से प्रमुख मांगों को लेकर समिति के सदस्यों ने अपनी बात रखी. समिति के प्रदेश अध्यक्ष शिव प्रताप सिंह ने मांगो को लेकर जानकारी साझा की. उन्होंने कहा कि सभी ठेकेदारों का समय पर भुगतान किया जाये ताकि उनको कर्ज से या किसी भी तरह से आर्थिक, मानसिक एवं सामाजिक कठिनाइयों का सामना न करना पड़े. सिंह ने कहा कि जैसे की हमारे एक साथी पवन कुमार श्रीवास्तव ने राजधानी परियोजना प्रशासन संभाग क्रमांक-2 के सब डिवीजन नंबर-2 में लाखों का काम अपना पर एवं जेवर वेध करके किया था, जो कि कार्यपालन यंत्री, अनुविभागीय अधिकारी के आदेशानुसार किया. उस समय के प्रमुख अभियंता बघेल की सरकारी बंगलों में काम करवाया गया था. जिसका भुगतान बड़ी कोशिशों के बाद अभी हुआ है उसमें से भी रूपये 500000/- का भुगतान नहीं हो पा रहा है. एसपी सिंह ने आगे कहा कि इसी तरह से विमत वर्षों में देखा गया है कि पूरे प्रदेश में सैकड़ों ठेकेदारों ने पूरे परिवार के साथ आत्महत्या कर उनका आशियाना समाप्त हो गया है जो कि दण्डनीय एवं निन्दनीय है.
ठेकेदारों की मांगों पर सरकार से चर्चा, ठेकेदार प्रकोष्ठ का गठन
