बुधनी। बोर्ड परीक्षाओं के दौरान परीक्षा केंद्रों के बाहर लगातार जाम के हालात बन रहे हैं. वाहनों की भारी भीड़ के कारण जाम लग रहा है, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी हुई है.
नगर के मुख्य मार्ग पर स्थित सांदीपनी विद्यालय एवं पीएम श्री कन्या शाला के केंद्रों पर छात्र-छात्राएं परीक्षा देने पहुंच रहे हैं. .ऐसे में अति व्यस्त मार्ग पर दोनों ओर दोपहिया व चारपहिया वाहनों की भीड़ जमा हो जाती है. कई बार अभिभावक विद्यालय के मुख्य द्वार के सामने सड़क के बीच खड़े नजर आते हैं. तेज रफ्तार वाहनों के कारण कहादसा हो सकता है. नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है किपर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, वैकल्पिक पार्किंग व्यवस्था और सुचारू यातायात प्रबंधन सुनिश्चित किया जाए. एसडीओपी रवि शर्मा ने बताया कि बोर्ड परीक्षाओं के आगामी पेपरों के दौरान परीक्षा केंद्रों के आसपास पुलिस जवानों की ड्यूटी लगाई जाएगी. सड़कों पर जाम की स्थिति न बने, इसके लिए यातायात व्यवस्था को दुरुस्त किया जाएगा और आवश्यक कदम उठाए जाएंगे.
