दुकानदारों पर हमला, दुकान में तोड़फोड़

जबलपुर: संजीवनीनगर थानाअंतर्गत छोटी बजरिया गढ़ा निवासी एक बुजुर्ग दुकानदार पर सामान के पैसे मांगने को लेकर दो युवकों ने हमला कर दिया। आरोपियों ने न केवल दुकानदार के साथ मारपीट की, बल्कि बीच-बचाव करने आए पड़ोसी दुकानदार को भी लहुलूहान कर दिया और दुकान में तोड़फोड़ कर दी।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार छोटी बजरिया गढ़ा निवासी गणेश प्रसाद नामदेव (60) की हरदौल मंदिर के सामने फैंसी जनरल स्टोर की दुकान है।

दो लड़के उनकी दुकान पर आए। उन्होंने दुकान से प्लास्टिक की बॉल और बच्चों के खेलने वाला बबल खरीदा। इस बीच आरोपियों ने दुकान में रखी एक खिलौना कार भी उठा ली। जब गणेश प्रसाद ने कुल सामान के 80 रुपये मांगे, तो दोनों युवक भड़क गए। उन्होंने अभद्रता करते हुए कहा कि वे यह सामान रानीताल से खरीदकर लाए हैं और सामान काउंटर पर फेंक दिया। विरोध करने पर आरोपियों ने पास ही रखे लकड़ी के बत्ते से गणेश प्रसाद के सिर पर जोरदार हमला कर दिया।

शोर सुनकर पास के दुकानदार सागर सिंह बीच-बचाव करने पहुंचे, तो आरोपियों ने उन पर भी हमला बोल दिया। लकड़ी के बत्ते की मार से सागर सिंह के सिर और मुंह पर गंभीर चोटें आई हैं। हमलावर यहीं नहीं रुके, उन्होंने दुकान के अंदर घुसकर सामान बिखेर दिया, जिससे दुकानदार का लगभग 10-12 हजार रुपये का नुकसान हो गया। वारदात के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।

Next Post

अमले ने पकड़ी सागौन से लदी कार, आरोपी फरार

Sun Feb 22 , 2026
भैरुंदा। वन विकास निगम परिक्षेत्र लाड़कुई द्वारा अवैध लकड़ी परिवहन के विरुद्ध कार्यवाही की है. इस दौरान अवैध सागौन लकड़ी से भरी एक कार को जब्त किया है. जानकारी के अनुसार बीती रात को परियोजना परिक्षेत्र अधिकारी लाड़कुई रविंद्र कुमार नागवंशी के नेतृत्व में वन अमला रात्रि गश्ती पर था. […]

You May Like