अमले ने पकड़ी सागौन से लदी कार, आरोपी फरार

भैरुंदा। वन विकास निगम परिक्षेत्र लाड़कुई द्वारा अवैध लकड़ी परिवहन के विरुद्ध कार्यवाही की है. इस दौरान अवैध सागौन लकड़ी से भरी एक कार को जब्त किया है.

जानकारी के अनुसार बीती रात को परियोजना परिक्षेत्र अधिकारी लाड़कुई रविंद्र कुमार नागवंशी के नेतृत्व में वन अमला रात्रि गश्ती पर था. इसी दौरान उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि कार में अवैध सागौन का परिवहन किया जा रहा है. जिस पर सुबह लगभग 6 बजे नादान की ओर से आ रही एक संदिग्ध कार को रोकने का प्रयास किया. लेकिन वन विभाग की टीम को देखते ही चालक ने वाहन की रफ्तार बढ़ा दी. वन विभाग की टीम ने पीछा करते हुए लाड़कुई के पास वाहन को घेराबंदी कर पकड़ लिया. लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया. वाहन की तलाशी लेने पर उसमें से सागौन की 12 नग चरपट बरामद हुई. पकड़ी गई वनोपज की कीमत 15 हजार 496 रुपए व वाहन की कीमत 40 हजार रुपए बताई जाती है. कार्रवाई में वनपाल विनोद यादव, वनरक्षक आशीष श्रीवास्तव, अभिषेक, शांतिलाल आदि की भूमिका रही.

 

 

 

Next Post

शातिर बदमाश साजन पर लगा रासुका

Sun Feb 22 , 2026
जबलपुर: शातिर बदमाश साजन उर्फ अमन सोनकर निवासी बापूनगर के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुए उसे केंद्रीय जेल भेज दिया गया है। थाना प्रभारी रांझी उमेश गोल्हानी के अनुसार आरोपी साजन उर्फ अमन वर्ष 2019 से लगातार वारदातों को अंजाम दे रहा था। उसके विरुद्ध हत्या […]

You May Like