दद्दा घाट में तीन किशोरों की डूबने से मौत 

जबलपुर। तिलवारा थाना क्षेत्र स्थित दद्दा घाट में शनिवार दोपहर दर्दनाक हादसा हो गया। नहाने पहुंचे तीन किशोर गहरे पानी में चले गए और डूबने से तीनों की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार दोपहर करीब 3 बजे मुजावर मोहल्ला, गढ़ा निवासी तीन किशोर दद्दा घाट पर नहाने पहुंचे थे। नहाने के दौरान वे घाट के पास वॉटर प्लांट क्षेत्र में चल रही खुदाई वाले गहरे हिस्से तक पहुंच गए, जहां पानी अधिक गहरा होने के कारण तीनों डूब गए।

मृतकों की पहचान 16 वर्षीय राजा खान, 18 वर्षीय साहिल खान और तीसरे किशोर साहिल के रूप में हुई है। तीनों मुजावर मोहल्ला, गढ़ा स्थित सूपाताल क्षेत्र के रहने वाले थे। तिलवारा थाना प्रभारी बृजेश मिश्रा ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। एसडीआरएफ टीम के आने से पहले स्थानीय नाविकों और आसपास मौजूद युवकों ने रेस्क्यू कर तीनों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

Next Post

खबर पर पहल: जानलेवा गड्ढे की हुई मरम्मत 

Sat Jun 27 , 2026
सीधी। नवभारत की सूचना को एनएचएआई ने गंभीरता लेते हुए 24 घन्टे में गड्ढे की मरम्मत कराई। खबर पर पहल से जानलेवा गड्ढे की मरम्मत हुई । एनएच-39 में जानलेवा गड्ढा जो बड़े खतरे को आमंत्रण दे रहा था उसका जोखिम दूर हो गया हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग मार्ग सीधी-सिंगरौली कुचवाही […]

You May Like