मतदाताओं को परेशानी न हो: राय

सीहोर। ग्राम जमुनिया पहुंचकर विधायक सुदेश राय ने शुक्रवार को मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों कर्मचारियों से पुनरीक्षण कार्य प्रगति की जानकारी प्राप्त की.

विधायक राय ने एसआईआर अभियान के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र में कार्य कर रहे बी एलओ सहित अन्य अधिकारियों कर्मचारियों से कहा कि कई नागरिकों को रिकॉर्ड ढूंढने में दिक्कत हो रही है. अधिकांश बहूओं के वर्षों पूर्व मृत माता-पिता के नाम मतदाता सूची मैं नहीं मिल पा रहे हैं जिसके कारण फॉर्म पूरे होने में परेशानी हो रही है. पुनरीक्षण कार्य को लेकर कई लोगों में भ्रम की स्थिति भी बनी हुई है. विधायक सुदेश राय ने कहा कि बीएलओ सहित सभी कर्मचारी को रिकॉर्ड तलाश ने में नागरिकों की मदद करना चाहिए. उन्होंने कहा कि स्वस्थ लोकतंत्र और सशक्त भारत के निर्माण में प्रत्येक नागरिक की सक्रिय भागीदारी अनिवार्य है. विधायक सुदेश राय ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि अपना एवं अपने परिवार का मतदाता प्रपत्र समय पर भरकर अपने बीएलओ के पास अवश्य जमा कराएं.

 

 

Next Post

33 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर जान दी

Sat Nov 22 , 2025
विदिशा। कोतवाली थाना क्षेत्र के मोहन गिरी में रहने वाले 33 वर्षीय संदीप अहिरवार ने शुक्रवार शाम करीब 7 बजे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह मजदूरी करता था और दो बच्चों का पिता था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp […]

You May Like