आबकारी विभाग पुलिस और राजस्व विभाग की कच्ची शराब व्यवसाय पर बड़ी कार्यवाही

मंडलेश्वर के सोमखेड़ी और कसरावद के भीलगांव में हुई कार्यवाही

20 लाख रुपए का मशरूका जप्त

 

मंडलेश्वर (निप्र) ग्राम सोमखेड़ी में बुधवार को सूर्योदय के पहले पुलिस आबकारी और राजस्व की संयुक्त टीम ने अचानक छापामार कार्यवाही करते हुए अवैध कच्ची शराब बनाने के व्यापार को तहस नहस कर डाला । जहां नाले के किनारे बड़ी मात्रा में कच्ची शराब बनाने का धंधा चल रहा था। मंडलेश्वर पुलिस और आबकारी विभाग द्वारा पहले भी इस क्षेत्र में कच्ची शराब व्यवसाय पर कई बार कार्यवाही की जा चुकी है।लेकिन बुधवार की कार्यवाही एक बड़ी कार्यवाही थी जिसमें पुलिस आबकारी और राजस्व विभाग के बेहतर तालमेल से अवैध कच्ची शराब व्यवसाय की कमर तोड़ दी गई। टीम ने मौके पर ही महुआ लहान और शराब बनाने की भट्टियों को नष्ट किया। पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीणा खुद सोमखेड़ी कार्यवाही को लीड कर रहे थे । मंडलेश्वर पुलिस थाने में प्रेस से बातचीत में पुलिस कप्तान धर्मराज मीणा ने बताया कि पुलिस और आबकारी विभाग को ग्राम भीलगांव और सोमखेड़ी में अवैध कच्ची शराब बनाए जाने की सूचना मिलने पर इसकी पुष्टि की गई उसके बाद आबकारी पुलिस और राजस्व विभाग का संयुक्त दल बनाकर कार्यवाही की गई। पूरी कार्यवाही की वीडियोग्राफी कराई गई तथा ड्रोन कैमरे से क्षेत्र की सर्चिंग भी की गई है। तीनों विभागों ने आपसी तालमेल और सुझबुझ से यह कार्यवाही की इस कार्यवाही में कोई अप्रिय स्थिति नहीं बनी। यदि इस तरह की कोई और स्थान से सूचना मिलेगी तो भी कार्यवाही की जाएगी। दोनों स्थानों पर कुल 20 लाख रुपए का मशरूका जप्त किया गया है।

 

*सोमखेड़ी कच्ची शराब के लिए कुख्यात है*

 

ग्राम सोमखेड़ी एक ऐसा गांव है जहां लगभग 40 से 50 परिवार इस धंधे में लिप्त है । यहां नाले के किनारे बड़ी संख्या में भट्टियां बनी है जहां दिन और रात में शराब बनाई जाती है। यह क्षेत्र ऐसा क्षेत्र है जो गांव से बाहर है जहां ज्यादा आवागमन भी नहीं होता । यहां से अवैध शराब दूसरे क्षेत्रों में भी सप्लाई होती है। इस काम में आदिवासी समुदाय के लोग शामिल है। पिछली बार जब यहां पर मंडलेश्वर पुलिस ने कार्यवाही की थी तब पुलिस और आबकारी अमले को महिलाओं के विरोध का सामना करना पड़ा था जो बाद में बड़ा मुद्दा बना था पुलिस पर हमला भी हुआ था ।इसलिए इस बार पुलिस ने कार्यवाही की वीडियोग्राफी भी करवाई थी भारी (अधिक)पुलिस बल जिसमें महिला बल भी था इस कारण इस कार्यवाही में पुलिस को विरोध का सामना नहीं करना पड़ा।

 

*सोमखेड़ी के बाद भीलगांव में हुई कार्यवाही*

 

सोमखेड़ी में कार्यवाही के बाद संयुक्त टीम ने कसरावद थाना क्षेत्र के भीलगांव में भी कार्यवाही की कसरावद थाना प्रभारी राजेन्द्र बर्मन के अनुसार वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में ग्राम भीलगांव में भी लगभग 450 लीटर अवैध कच्ची शराब जप्त की यहां भी लहान और भट्टियों को नष्ट किया गया है। यहां भी लगभग आठ लाख से अधिक का मशरूका जप्त किया गया।

 

*कार्यवाही में शामिल रहे ये अधिकारी*

जिले के दो स्थानों पर हुई बड़ी कार्यवाही का नेतृत्व पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीणा ने किया इस टीम में आबकारी विभाग के सहायक कमिश्नर अभिषेक तिवारी एडिशनल एस पी मनोहर सिंह बरिया, एस डी ओ पी मंडलेश्वर मनोहर सिंह गवली तहसीलदार राकेश सस्तिया टी आई कसरावद राजेन्द्र बर्मन टी आई मंडलेश्वर दीपक यादव आबकारी सब इंस्पेक्टर कसरावद ओ पी मालवीया महेश्वर देवराज नगीना खरगोन मुकेश गौर,अजय पाल सिंह भदौरिया,सचिन भास्करे, अशोक शिंदे , तृप्ति आर्य , सार्थक वर्मा , सहित पुलिस कर्मी आबकारी पुलिस जवान और राजस्व विभाग के पटवारी भी शामिल थे।

Next Post

इस वर्ष सात दिनों तक चलेगी होली की मस्ती

Wed Feb 12 , 2025
शाजापुर, 12 फरवरी. श्रीकृष्ण व्यायामशाला ट्रस्ट द्वारा संचालित और सर्व हिन्दू उत्सव समिति द्वारा आयोजित चंद्रशेखर आजाद होली उत्सव समिति द्वारा भव्य होली उत्सव मनाया जाएगा. जिसके लिए बुधवार से धन संग्रह का श्री गणेश किया गया. सर्व हिन्दू उत्सव समिति और चंद्रशेखर आजाद होली उत्सव समिति के पदाधिकारियों ने […]

You May Like

मनोरंजन