14 करदाताओं के खिलाफ निगम ने की कुर्की कार्रवाई

जबलपुर। शहर की बुनियादी सुविधाओं और विकास कार्यों को निरंतर बनाए रखने के लिए नगर निगम इन दिनों वसूली को लेकर एक्शन मोड में है। अभियान के दौरान मंगलवार को मुख्यालय सहित दमोहनाका, भानतलैया, राँझी और सुहागी संभागों में प्रभावी कार्यवाही की गई। करदाताओं ने निगम की अपील को गंभीरता से लेते हुए मौके पर ही चैक के माध्यम से भुगतान किया। कार्रवाई के संबंध में जानकारी के अनुसार संभाग क्रमांक 6 के अंतर्गत पं. दीनदयाल उपाध्याय वार्ड अंतर्गत भवन स्वामी शशि चक्रवर्ती पति स्व. रमेश चक्रवर्ती बकाया राशि 1 लाख 10 हजार 6 सौ, महेन्द्र जैन पिता स्व. ज्ञानचंद जैन बकाया राशि 1 लाख 4 हजारा 8 सौ 45, किरण कछवाहा पति स्व. दुर्गा प्रसाद कछवाहा बकाया राशि 53 हजार 5 सौ 76 रूपये होने पर भवन पर कुर्की के पोस्टर चस्पा किये गये साथ ही अन्य बकायादारों से सम्पर्क किया गया।

इनकी संपत्ति हुई कुर्क

वहीं संभाग क्रमांक 8 भानतलैया अंतर्गत राधाकृष्ण वार्ड में विजय खरे के नाम पर 1 लाख 42 हजार रूपये, मुंशी चैधरी पर 37 हजार 3 सौ 30, मुन्नी बाई रजक पर 40 हजार 7 सौ 17, टीकाराम पर 31 हजार 9 सौ 60, गोपाल पर 51 हजार 8 सौ 41 एवं गरीबदास पर 64 हजार 7 सौ 43 रूपये बकाया राशि पर सम्पत्ति कुर्क की गई। वसूली के दौरान शीतलामाई वार्ड अंतर्गत 2 बकायादारों से 2 चैक राशि रूपये 26 हजार 1 सौ 90 रूपये प्राप्त किये। इसके अलावा संभाग क्रमांक 10 रांझी के अंतर्गत डॉं. भीमराव अम्बेडकर वार्ड में आशीष कुमार गुप्ता पर बकाया राशि 93 हजार 1 सौ 65 रूपये होने पर तीन दिवस में जमा करने पोस्टर चस्पा किया गया। गोकलपुर वार्ड अंतर्गत करदाता रमेश कुमार गुप्ता पर बकाया राशि 83 हजार 6 सौ 66 रूपये जमा न करने पर भवन पर कुर्की की कार्यवाही की गई।

24 घंटे का दिया गया समय

जानकारी के अनुसार संभाग क्रमांक 13, पंडित भवानी प्रसाद तिवारी वार्ड में करदाता सुरेश पीनियानी पिता कन्हैया लाल के यहां 1 लाख 24 हजार रूपये संपत्ति कर बकाया होने पर अंतिम नोटिस जारी करते हुए 24 घंटे का समय दिया गया है, एवं अमित सिंह, जसपाल कौर के यहां 2 लाख 79 हजार 7 सौ 97 रूपये संपत्ति कर बकाया होने पर कुर्की का पोस्टर चिपकाया गया, करदाता द्वारा 24 घंटे का समय मांगा गया है कल तक राशि जमा न होने पर तालाबंदी की कार्यवाही की जावेगी। वहीं संभाग क्रमांक 15 सुहागी के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 76 में भजन पशु पालन केन्द्र से सम्पत्ति कर बकाया होने पर 2 लाख रूपये की राशि प्राप्त की गयी।

Next Post

पटवारी: बजट से ज्यादा कर्ज, कैसे चलेगा मध्य प्रदेश?

Tue Feb 17 , 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने प्रदेश की बिगड़ती आर्थिक स्थिति पर गहरी चिंता व्यक्त कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर हस्तक्षेप और मुलाकात का समय मांगा है। पटवारी ने कहा कि 16वें वित्त आयोग की सिफारिशों के तहत केंद्रीय करों में राज्य की हिस्सेदारी 7.85 […]

You May Like