30,000 में खरीदी लोडेड पिस्टल के साथ युवक गिरफ्तार

जबलपुर: रांझी पुलिस ने एक शातिर युवक को अवैध लोडेड देशी पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ रंगे हाथों दबोचा है। पकड़ा गया आरोपी पुलिस को देखकर छिपने की कोशिश कर रहा था, लेकिन घेराबंदी कर उसे दबोच लिया गया। आरोपी ने 30,000 में हथियार खरीदा था।थाना प्रभारी रांझी उमेश गोल्हानी के मुताबिक, पुरानी शराब दुकान के पास घेराबंदी कर शिवम शुक्ला उर्फ मोनू शुक्ला ( 23), निवासी सामुदायिक भवन के पास, मानेगांव तालाब रांझी को पकड़ा गया‌‌। संदेह के आधार पर जब पुलिस ने उसकी तलाशी ली, तो आरोपी की जींस पैंट की कमर में दाहिनी तरफ एक चमचमाती देशी पिस्टल बरामद हुई। पुलिस ने जब पिस्टल की मैगजीन चेक की, तो उसके अंदर एक जिंदा कारतूस लोड मिला, जिससे बड़ी वारदात की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।
फन्टूस से खरीदा था हथियार
पूछताछ के दौरान आरोपी शिवम शुक्ला ने कबूल किया कि उसने यह अवैध देशी पिस्टल करीब 8-9 महीने पहले आयुष सोनकर उर्फ फन्टूस नाम के युवक के माध्यम से 30 हजार रुपये में खरीदी थी। पुलिस अब आयुष सोनकर की भी तलाश कर रही है ताकि अवैध हथियारों के इस नेटवर्क का भंडाफोड़ किया जा सके।

Next Post

रीवा की छुहिया घाटी में दो बसों की भिड़ंत, गलत साइड से मोड़ने पर 16 यात्री घायल, हालत स्थिर

Fri Jul 17 , 2026
रीवा :जिले के गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत छुहिया घाटी में शुक्रवार सुबह करीब 11बजे दो बसों की जोरदार टक्कर हो गई। हनुमान मंदिर के पास व्यौहारी से रीवा आ रही दीपक ट्रेवल्स की बस के चालक द्वारा गलत साइड से मोड़ने के कारण उसकी टक्कर सतना से सीधी जा रही […]

You May Like