जबलपुर: पाटन थानांतर्गत नित्य गोपाल मंदिर के पास बीती देर रात ट्रक चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए सड़क पर पैदल चल रहे युवक को पीछे से टक्कर मारकर मौत के घाट उतार दिया है। टक्कर मारने के बाद ट्रक क्रमांक यूपी 78 डी टी 0425 कटंगी तरफ भाग गया। हादसे में चौधरी मोहल्ला पाटन निवासी घनश्याम विश्वकर्मा को गंभीर चोटें आईं थीं जिस कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को पंचनामा कार्रवाई के बाद पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया और आरोपी चालक के खिलाफ अपराध कायम कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। इस संबंध में चौधरी मोहल्ला पाटन निवासी राजकुमार विश्वकर्मा ने बताया कि वह फर्नीचर का काम करता है बीती रात वो और उसके बड़े पापा के बेटे घनश्याम विश्वकर्मा पैदल सड़क किनारे होते हुए घर जा रहे थे कि तभी शहपुरा तरफ से आए ट्रक ने घनश्याम को टक्कर मार दी जिस वजह से हादसा घटित हो गया।
