दतिया में छात्रावास अधीक्षक के घर से लाखों के जेवरात और नगदी चोरी

दतिया। दतिया में छात्रावास अधीक्षक के घर से लाखों रुपए के जेवरात और नगदी चोरी हो गए। अज्ञात बदमाशों ने दिन में रैकी कर रात में वारदात को अंजाम दिया। मकान का ताला तोड़कर 13 तोला सोना, डेढ़ किलों चांदी और 60 हजार रुपए की नगदी चोरी कर ली गई। छात्रावास में ड्यूटी कर रहे थे गोविन्द त्रिपाठी जबकि पत्नी मायके गई थी। चिरुला थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर कॉलोनी की यह घटना है। छात्रावास अधीक्षक ने चिरुला पुलिस को घटना की सूचना दी है। दिन में रैकी करते दिखे बदमाश। रात में चोरी करते एक युवक सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। मौके पर पहुंची चिरुला पुलिस ने पड़ताल शुरू की है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चिरुला पुलिस कर चोरों की तलाश कर रही है।

Next Post

रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ाया पटवारी

Wed Jan 8 , 2025
मुरैना, 08 जनवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुरैना में ग्वालियर लोकायुक्त पुलिस ने आज एक पटवारी को दो हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा है। लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक राजेश मिश्रा ने यहां बताया कि पटवारी सुनील शर्मा हल्का नंबर 33 मोजा सिहोनिया तहसील अंबाह जिला मुरैना फरियादी राममोहन […]

You May Like