डीजे वाहन की टक्कर से निजी डॉक्टर की दर्दनाक मौत

सिंगरौली। बंधौरा पुलिस क्षेत्र के रैलामोड़ पर बीती रात बाईक एवं डीजे वाहन के बीच आमने-सामने भिडंत हो गई। जहां बाईक सवार प्राईवेट चिकित्सक लखपति शाह उम्र 35 वर्ष की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार ग्राम खोखरी निवासी लखपति साहू उम्र 35 वर्ष मोटरसाकिल में सवार होकर बीती रात करीब 10 बजे किसी निमंत्रण कार्यक्रम में शामिल होकर मोटरसाकिल से वापस आ रहे थे कि रैला मोड़ सड़क मार्ग में डीजे वाहन से टकरा गये। इस घटना में प्राईवेट चिकित्सक घायल हो गये और कुछ देर बार उनकी दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर बंधौरा चौकी पुलिस पहुंच घायल का प्राथमिक उपचार कराने में लग गई। लेकिन कुछ देर बाद उनकी मौत हो गई। पुलिस डीजे वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी वाहन चालक के तलाश में जुट गई है।

Next Post

धूल भरी आंधी में उड़े टीन शेड, पेड़ गिरे, 7 घंटे रही बिजली ठप्प

Sun Apr 27 , 2025
रीवा। मौसम का मिजाज सुबह से ही बदला था दोपहर तक बादल के साथ धुंध छाया था और ढ़ाई बजे तेज हवा के साथ आंधी चली. जिसके चलते टीन टप्पर जमीन पर आ गये और सडक़ किनारे लगी होर्डिंग गिर गई. कई जगह विद्युत पोल पर पेड़ गिरने से विद्युत […]

You May Like

Play sound