सुठालिया कॉलेज और ब्यावरा BSNL ऑफिस में मधुमक्खियों का डेरा, दहशत में छात्र और कर्मचारी

सुठालिया/ब्यावरा: प्राय: देखा गया है कि कई जगह सार्वजनिक स्थलों पर मधुमक्खियों के छत्ते लगे होने से हर समय खतरा बना रहता है. सुठालिया स्थित शासकीय कॉलेज एवं ब्यावरा स्थित बीएसएनएल कार्यालय परिसर में दर्जनों की संख्या में मधुमक्खियों के छतने लगे हुए है.गौरतलब है कि पेड़, खण्डहर हो चुके भवनों में मधुमक्खियों के छत्ते होना आम बात है किंतु कॉलेज, स्कूल या अन्य शासकीय कार्यालय परिसरों एवं ऐसे सार्वजनिक स्थलों जहां पर बड़ी संख्या में लोगों की आवाजाही बनी रहती है ऐसी जगह मधुमक्खियों के छतने लगे होने से खतरा बना रहता है. पूर्व में मधुमक्खियों के द्वारा लोगों पर हमला कर घायल करने की घटनाएं हो चुकी है. ऐसे हालातों के बीच सुठालिया स्थित शासकीय कॉलेज परिसर में मधुमक्खियों के छतने लगे हुए है.
क्लास रुम के समीप लगे छतने
सुठालिया स्थित शासकीय कॉलेज में जहां कक्षाएं लगती है वहीं समीप ही मधुमक्खियों के छत्ते लगे देखे जा सकते हैै. जिसके कारण हर समय डर बना रहता है. जरा भी धुआं आदि होने पर मधुमक्खियों के उडक़र हमला कर देने का भय लगा रहता है. कॉलेज परिसर के भीतर मधुमक्खियों के छत्ते लगे हुए है. समीप ही कक्षाएं संचालित होती है. कहीं मधुमक्खियां उड़ न जाये इसका अंदेशा बना रहता है.
आधा दर्जन छत्ते लगे बीएसएनएल कार्यालय में
ब्यावरा में पुराना बस स्टेण्ड स्थित बीएसएनएल कार्यालय परिसर में मधुमक्खियों के करीब आधा दर्जन छत्ते लगे हुए है. यहां पर भी काफी चहल-पहल रहती है. सार्वजनिक स्थल पर लगे छत्ते के कारण मधुमक्खियों के उडऩे का डर बना रहता है

Next Post

रिकॉर्ड आवक: ब्यावरा मंडी में 23 हजार क्विंटल से अधिक पहुंची फसल, जाम में फंसे किसान

Thu Apr 9 , 2026
ब्यावरा: कृषि उपज मंडी में गेहूं व अन्य फसल की बम्पर आवक हो रही है. मंगलवार को बम्पर आवक के चलते मंडी परिसर में जाम के हालात बन गये. दूसरे दिन बुधवार को भी जाम की स्थिति बनी रही. काफी देर तक जाम में वाहन फंसे रहे. जिससे उपज लेकर […]

You May Like

मनोरंजन