बेकरी से क्रीम और होटल से दही और आटे के नमूने लिए

ग्वालियर। शहरवासियों को शुद्ध भोजन प्राप्त हो, इसके लिए होटल एवं खाद्य पदार्थ निर्माताओ के यहां सैंपलिंग कर जांच की जा रही है। इसी क्रम में आज जिला खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम कृष्णा कालोनी सिकन्दर कम्पू स्थित फर्म राठौर बेकरी पर पहूॅची। जहॉ मौके पर बेकरी का निरीक्षण कर वहां से क्रीमरोल निर्माण के उपयोग में लाए जा रहे मैदा, क्रीम एवं क्रीमरोल

नमूने लिए। इसके बाद टीम ने डी डी नगर स्थित श्री गंगा पैलेस होटल से किचिन का निरीक्षण कर दही और आटे के नमूने लिए। सभी को जांच के लिए लैब में भेजा गया हैं। निरीक्षण के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी बृजेश कुमार शिरोमणि, खाद्य सुरक्षा अधिकारी लोकेन्द्र सिंह मौजूद रहे।

Next Post

बजट प्रस्तावों में सभी क्षेत्रों और वर्गों के विकास तथा कल्याण का रखा गया है ध्यान: सीएम डॉ. यादव

Tue Feb 10 , 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट प्रस्तावों में सभी क्षेत्रों और वर्गों के विकास तथा कल्याण का ध्यान रखा गया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बजट प्रस्तावों को वर्तमान परिप्रेक्ष्य में बेहतर बताते हुए उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा के दृष्टिकोण तथा […]

You May Like