राहुल ने दी ‘खो खो’ टीम को विश्व चैंपियन बनने पर बधाई

नयी दिल्ली, 20 जनवरी (वार्ता) लोकसभा में विपक्ष के नेता एवं कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ‘खो-खो’ का विश्व चैंपियन बनने पर भारतीय महिला और पुरुष टीम को बधाई दी है।

 

श्री गांधी ने कहा कि यह गौरव की बात है कि भारतीय टीम ने पहली बार ‘खो-खो’ में विश्व स्तर पर परचम लहराया है और महिला तथा पुरुष वर्ग में ऐतिहासिक जीत हासिल कर खो-खो के विश्व चैंपियन बने हैं।

 

उन्होंने कहा, “पहली बार खो-खो विश्व कप में ऐतिहासिक जीत के लिए हमारी पुरुष और महिला टीमों पर गर्व है। आपकी दृढ़ता, दृढ़ संकल्प और टीम वर्क ने भारत को वैश्विक मंच पर चमकाया है।”

 

श्री गांधी ने टीम के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा, “आपके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूँ -आपकी उपलब्धियाँ निस्संदेह खिलाड़ियों की एक उल्लेखनीय पीढ़ी को प्रेरित करेंगी।”

Next Post

कोलंबिया में गुरिल्ला समूहों के हमलों में 80 लोगों की मौत

Mon Jan 20 , 2025
बोगोटा, 20 जनवरी (वार्ता) कोलंबिया में सप्ताहांत में गुरिल्ला समूहों के हमलों में कम से कम 80 लोग मारे गए और 20 अन्य घायल हो गए। स्थानीय अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। स्थानीय मीडिया के अनुसार, नेशनल लिबरेशन आर्मी (ईएलएन) गुरिल्लाओं के हमलों और कैटाटुम्बो क्षेत्र में कोलंबिया […]

You May Like