भोपाल में गूंजेगी देशभक्ति की धुन, पुलिस बैंड तीन दिन प्रमुख स्थानों पर देगा प्रस्तुति

भोपाल, 27 अक्टूबर (वार्ता) मध्यप्रदेश सातवीं वाहिनी पुलिस बैंड द्वारा 28 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक शाम 4:00 बजे से 5:30 बजे तक भोपाल के बोट क्लब, पुलिस पेट्रोल पंप (7वीं वाहिनी) एवं शौर्य स्मारक पर मनमोहक प्रस्तुतियाँ दी जाएँगी।

सातवीं वाहिनी के कमांडेंट हितेश चौधरी ने बताया कि पुलिस बैंड द्वारा देशभक्ति के साथ-साथ अन्य प्रेरणादायक गीतों की प्रस्तुति दी जाएगी। यह कार्यक्रम आम नागरिकों के लिए आयोजित किया गया है ताकि वे संगीत के माध्यम से पुलिस बल की सेवा भावना और देशप्रेम का अनुभव कर सकें।

उन्होंने बताया कि 21 अक्टूबर को पुलिस स्मृति दिवस एवं झंडा दिवस तथा 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में दस दिवसीय कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की जा रही है। इसी क्रम में 28 अक्टूबर को बोट क्लब, 30 अक्टूबर को पुलिस पेट्रोल पंप (7वीं वाहिनी) और 31 अक्टूबर को शौर्य स्मारक में सातवीं वाहिनी पुलिस बैंड की प्रस्तुतियाँ होंगी।

 

Next Post

ब्रुसेल्स में जर्मनी के विदेश मंत्री, ईयू के व्यापार आयुक्त से मिले गोयल

Mon Oct 27 , 2025
नयी दिल्ली, 27 अक्टूबर (वार्ता) वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने सोमवार को यूरोपीय संघ (ईयू) के मुख्यालय ब्रुसेल्स की यात्रा के पहले दिन जर्मनी के विदेश मंत्री जोहान वेडफुल और यूरोपीय संघ के व्यापार एवं आर्थिक सुरक्षा आयुक्त मारोस सेफकोविच के साथ अलग अलग मुलाकात की और व्यापारिक […]

You May Like