पत्नी से विवाद के बाद छत से कूदा पति

उज्जैन। पत्नी से विवाद होने के बाद पति मकान की छत से कूद गया। उसका एक हाथ टूटा है दोस्त उसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। ढांचा भवन में रहने वाला उज्जवल पिता अजय पांडे ऑटो डील का काम करता है। उसकी पत्नी तृप्ति से पारिवारिक बातों को लेकर विवाद हो गया था।

पत्नी ने उसे काफी भला बुरा कहा जिससे वह काफी दुखी हो गया और घर की तीसरी मंजिल की छत पर जाने के बाद कूद गया। उसका एक हाथ टूट गया। दोस्त विनोद को उसके छत से कूदने की जानकारी लगी तो वह ढांचा भवन पहुंचा और उज्जवल को उपचार के लिए अस्पताल लेकर आया। छत से कूदने की सूचना मिलने पर पुलिस उसके बयान दर्ज करने अस्पताल पहुंची थी।

Next Post

बैडमिंटन में मॉडल साइंस कॉलेज की छात्राओं का शानदार प्रदर्शन

Mon Sep 28 , 2026
रीवा, मॉडल साइंस कॉलेज, रीवा की बैडमिंटन टीम ने जिला एवं संभाग स्तरीय प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए महाविद्यालय का नाम रोशन किया है. टीम ने अपनी प्रतिभा, मेहनत, अनुशासन और बेहतरीन टीमवर्क के दम पर रीवा जिला स्तरीय प्रतियोगिता में विजेता तथा सतना संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में विजेता […]

You May Like