बैंड कलाकारों की जिंदगी पर आधारित फिल्म की शूटिंग 10 से

इंदौर:शहर के संगीत और बैंड कल्चर पर आधारित नई हिंदी फिल्म की शूटिंग 10 अक्टूबर से शहर में शुरू हो रही है. इस फिल्म के निर्माण और निर्देशन की कमान पलाश मुछाल संभाल रहे हैं, जबकि मुख्य भूमिका में अभिनेता चंदन रॉय नजर आएंगे.इंदौर शहर, जो अपनी सांगीतिक संस्कृति और अनोखे लोक रंगों के लिए जाना जाता है, अब बड़े परदे पर अपनी धुन और रिदम को प्रस्तुत करने जा रहा है.

10 से 18 अक्टूबर तक शहर के विभिन्न इलाकों में फिल्म की शूटिंग की जाएगी. कहानी बैंड कलाकारों के जीवन और उनके संगीत सफर पर आधारित है, जिसमें दिखाया जाएगा कि कैसे उन्होंने समय के साथ संगीत की दुनिया में बदलाव देखा और अपने हुनर और मेहनत से लोगों के दिलों को छुआ. सैक्सोफोन और अन्य वाद्ययंत्रों की धुनों के बीच बुनी यह कहानी दर्शकों को संगीत की भावनात्मक यात्रा पर ले जाएगी.

पलाश मुछाल, जिनके निर्देशन में यह उनकी छठी फिल्म है, कहते हैं कि यह फिल्म केवल बैंड कलाकारों की कहानी नहीं, बल्कि संगीत और संघर्ष की एक दास्तान है जो हर दर्शक के दिल को छू जाएगी. फिल्म निर्माण टीम का कहना है कि इंदौर के बैंड कलाकारों ने देशभर में अपनी अलग पहचान बनाई है. वे मुंबई और दिल्ली जैसे बड़े शहरों में भी बड़े आयोजन करते हैं. इस फिल्म के जरिए उनके जीवन में आए बदलाव, संघर्ष और संगीत की राह में उनकी मेहनत को बड़े पर्दे पर उतारा जाएगा.

Next Post

‘अरे भाई मैं वर्तमान विधायक हूं…’, विधानसभा के ‘पूर्व’ शब्द ने करा दी फजीहत

Tue Oct 7 , 2025
ग्वालियर: ग्वालियर के साइंस कॉलेज में आयोजित लोकार्पण कार्यक्रम में विधायक सतीश सिकरवार शामिल हुए थे। इस दौरान उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर से अपने विधानसभा क्षेत्र का नाम बदलने की गुहार लगा दी। उन्होंने कहा, ‘ग्वालियर जिले की ग्वालियर पूर्व विधानसभा का नाम बदल जाए तो अच्छा रहेगा। […]

You May Like