एक दर्जन फरार अपराधी हुए ईनामी

जबलपुर: शहर के थानों में दर्ज अपराधों में लंबे समय से फरार चल रहे एक दर्जन आरोपियों की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक ने ईनाम घोषित कर दिया है।
जानकारी के अनुसार माढ़ोताल थाने में दर्ज हत्या के प्रयास में फरार तीन अज्ञात आरोपियों की गिरफ्तारी पर पांच-पांच हजार रूपए का ईनाम घोषित किया गया है। इसके अलावा अधारताल थाने में दर्ज मारपीट के प्रकरण में फरार राजा ठाकुर पिता चरण सिंह ठाकुर 22 वर्ष निवासी निर्भयनगर कबीर कुटी अधारताल, बेलबाग थाने में दर्ज विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के प्रकरण में समीर वंशकार 18 वर्ष निवासी प्रेमसागर बेलबाग एवं एक अन्य प्रकरण में अंशू मराठा 20 वर्ष निवासी विद्यानगर घमापुर, अधारताल थाने में दर्ज अपराध में जसमीत सिंह 35 वर्ष, हरलीन सिंह 38 वर्ष दोनों निवासी आनंदनगर अधारताल, कोतवाली थाने में दर्ज दहेज एक्ट में बालकिशन उर्फ बलराम अहिरवार 54 वर्ष निवासी कोतवाली, रांझी थाने में दर्ज विस्फोटक पदार्थ अधिनियम में विवेक कोल 25 वर्ष निवासी गांधी चौक मानेगंाव रांझी पर चार-चार हजार रूपए का ईनाम घोषित किया गया। इसके अलावा रांझी थाने में एक अन्य प्रकरण में तरूण पटेल, सोनू यादव पर चार-चार हजार रूपए का ईनाम घोषित किया गया है।

Next Post

आबकारी की दबिश, 60.79 बल्क लीटर मदिरा जप्त

Tue Jul 21 , 2026
सिंगरौली: जिले में अवैध शराब के संग्रहण एवं विक्रय के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आबकारी विभाग की टीम ने वृत्त सरई अंतर्गत विभिन्न ग्रामों में दबिश देकर अवैध शराब जप्त करते हुए तीन आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया। आबकारी विभाग द्वारा प्राप्त सूचना […]

You May Like