
परसवाड़ा, भारतीय जनता पार्टी मंडल परसवाड़ा की मंडल स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में सेवा संकल्प अभियान, मंडल कार्यसमिति सहित आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव, विधानसभा चुनाव एवं लोकसभा चुनाव को लेकर संगठनात्मक तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने तथा आगामी चुनावों के लिए सक्रियता बढ़ाने पर मंथन किया।
कार्यशाला को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष रामकिशोर कावरे ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में विकास के नए आयाम स्थापित हुए हैं। प्रदेश एवं केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा जनहित में संचालित विभिन्न योजनाओं के माध्यम से गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने का काम किया गया है।
उन्होंने कहा कि लगभग दो दशक पहले जिन क्षेत्रों में कच्ची सड़कें हुआ करती थीं, आज वहां पक्की सड़कें दिखाई देती हैं। इसी तरह कच्चे मकानों और झोपड़ियों की जगह पक्के मकानों ने ले ली है। सरकार ने बच्चों के जन्म से लेकर बुजुर्ग अवस्था तक के लिए विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की हैं, जिससे आमजन का जीवन सरल और सुगम हुआ है।
जिलाध्यक्ष कावरे ने कहा कि विकास के कारण आज का युवा अधिक जागरूक और साक्षर हुआ है तथा वह विकास को पहचान रहा है। यही कारण है कि जनता अब सरकार से और बेहतर सुविधाओं तथा विकास की अपेक्षा कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनता की अपेक्षाओं को समझते हुए सरकार की योजनाओं एवं उपलब्धियों को प्रत्येक बूथ और प्रत्येक परिवार तक पहुंचाने का आह्वान किया।
‘चरैवेति-चरैवेति’ के मंत्र से संगठन को मजबूत करने पर जोर
जिलाध्यक्ष रामकिशोर कावरे ने संगठन की मजबूती पर जोर देते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ता संगठन के मूल मंत्र ‘चरैवेति-चरैवेति’ अर्थात निरंतर आगे बढ़ते रहने के भाव के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है। प्रत्येक कार्यकर्ता को बूथ स्तर पर सक्रिय रहकर आमजन से सतत संपर्क बनाए रखना चाहिए।
कार्यशाला में आगामी चुनावों को लेकर कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों, संगठनात्मक गतिविधियों और जनसंपर्क अभियान को प्रभावी बनाने पर भी चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन के लिए सक्रियता से कार्य करने का आह्वान किया।
ये रहे मौजूद
कार्यशाला में भाजपा जिलाध्यक्ष रामकिशोर कावरे, मंडल अध्यक्ष योगेश शरणागत, जिला उपाध्यक्ष एवं विधानसभा प्रभारी किशोर अमुले, जिला मंत्री शिवानी तिल्लासी, जनपद अध्यक्ष समलसिंह धुर्वे, उपाध्यक्ष कांति राहंगडाले, समाजसेवी रामेश्वर कटरे,वरिष्ठ कार्यकर्ता पीतम बोपचे, शंकरलाल बघेल, अशोक अवधिया, टेकराम राणा, नंदकिशोर ऐड़े, हिरदेसाय हिरवाने,राजा तपन चौधरी, मझगांव मंडल अध्यक्ष मनोज साहू, निरख अमुले, महामंत्री तेजराम बोरिकर, कमलेश मरकाम, विधानसभा मीडिया संयोजक डिगेन्द्र गौतम, समाज सेवी देवेंद्र ऐड़े, विशाल महानंद, महेंद्र तिवारी, कमलेश सेलोकर, अशोक कटरे, विवेक पटले, प्रीति बिसेन, चित्रवती नंदा, नीलिमा कटरे, गिरजा वरांडे, दिलीप कटरे, रघुनाथ कुसले, राजेश लिल्हारे, गणेश वान्द्रे, संतोष बोपचे सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
