श्योपुर में भारी बारिश, खरीफ फसलों को राहत

श्योपुर: जिले में आज आधी रात से रुक-रुककर बारिश का दौर जारी है। मौसम सुहावना हो गया और गर्मी-उमस से परेशान लोगों को राहत मिली। लंबे समय से नमी का इंतजार कर रहे किसानों को धान सहित खरीफ फसलों को फायदा मिलने की उम्मीद है। वैसे जिले में इस मानसून सीजन की कुल बारिश पिछले साल की तुलना में काफी कम है।
कलेक्टर कार्यालय के अनुसार आज गुरुवार को जिले में औसतन 1.2 इंच बारिश दर्ज की गई। श्योपुर तहसील में सबसे ज्यादा 2.6 इंच, बड़ौदा में 1.3 इंच, कराहल में 0.4 इंच, विजयपुर में 0.6 इंच और वीरपुर में 1.2 इंच बारिश हुई।1 जून से 27 अगस्त तक जिले में औसत 19.9 इंच बारिश हुई है। पिछले साल इसी अवधि में 51.3 इंच बारिश दर्ज की गई थी। इस तरह इस साल अब तक पिछले वर्ष की तुलना में करीब 31.4 इंच कम बारिश हुई है। जिले में अब तक सामान्य वर्षा का लगभग 61.61 फीसदी ही पानी बरसा है।

Next Post

डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर को मज़बूत करने के लिए सरकार का कम्प्यूटर दान करने का आह्वान

Thu Aug 27 , 2026
नयी दिल्ली, 27 अगस्त (वार्ता) केन्द्रीय पंचायती राज मंत्रालय ने जमीनी स्तर पर डिजिटल अवसंरचना को मजबूत करने के लिए लोगों से ‘दानवीर’ बनने और योगदान करने का आह्वान किया है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार ‘दानवीर’ एक कंप्यूटर क्राउडसोर्सिंग पहल है, जो व्यक्तियों और संगठनों को एक आसान, पारदर्शी और […]

You May Like