11 साल की बच्ची ने लगाई फांसी

जबलपुर: चरगवां थाना क्षेत्र में 11 साल की बच्ची ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के मुताबिक रामकृष्ण तिवारी निवासी ग्राम चरगवां ने सूचना दी कि आटो चलाने का काम करता है। वह अपने काम से जबलपुर गया था, जबलपुर से लौटकर घर चरगवां आया, घर में पत्नि प्रियंका तिवारी ने बताया कि लडकी मिताली तिवारी ने घर के कमरे में शाम 5/40 बजे चुनरी से फांसी लगा ली थी.

जिसे तुरंत देखने पर फांसी वाली चुनरी खोलकर इलाज के लिए अस्पताल लेकर गये है, वह पत्नि प्रियंका तिवारी को साथ लेकर जा रहा था, रास्ते में शाम लगभग 7/30 बजे बेटी मिताली 11 वर्ष की मौत हो गई।

Next Post

किला घूमने गए युवक को मारा चाकू

Sun Jun 8 , 2025
जबलपुर: गढ़ा थाना अंतर्गत मदनमहल किला घूमने गए युवक पर बदमाश ने चाकू से हमला कर दिया। पुलिस के मुताबिक मोह. अरबाज 25 वर्ष निवासी टेढी नीम थाना हनुमानताल ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि वह इलेक्ट्रीशियन का काम करता है। दोस्तों के साथ मदनमहल रानी दुर्गावती किला घूमने आया था, […]

You May Like