जबलपुर: गढ़ा थाना अंतर्गत मदनमहल किला घूमने गए युवक पर बदमाश ने चाकू से हमला कर दिया। पुलिस के मुताबिक मोह. अरबाज 25 वर्ष निवासी टेढी नीम थाना हनुमानताल ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि वह इलेक्ट्रीशियन का काम करता है।
दोस्तों के साथ मदनमहल रानी दुर्गावती किला घूमने आया था, शाम 5-30 बजे मदनमहल किले के पास चार खम्बा निवासी जुबेर, साबिर एवं मम्मा मिले जो शराब पीने के लिये 1 हजार रूपए की मांग करने लगे , रूपये देने से मना किया तो साबिर विवाद करने लगा, मना करने पर जुबेर एवं मम्मा ने उसे पकड लिया एवं साबिर ने चाकू से हमला कर सिर में चोट पहुंचा दी , तीनों जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गये।
