वेयर हाउस से 22 गेंहू की बोरियां चोरी

जबलपुर: कटंगी थाना अंतर्गत करारी स्थित रोहणी वेयर हाउस से 22 गेंहू की बोरियां चोरी हो गई। पुलिस के मुताबिक भागीरथ रजक 38 वर्ष निवासी रोहणी प्रसा, वेयर हाउस ग्राम करारी थाना कटंगी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह रोहणी वेयर हाउस का मैनेजर है, वेयर हाउस के बाहर मैदान में गेहू से भरी बोरियां रखी हैं।

सुबह लगभग 8 बजे वेयर हाउस आकर देखा तो वेयर हाउस के सामने रखी गेहू की बोरियों में से कुछ बोरियां नहीं थी। गिनती करने पर कुल 22 बोरियां गेहू कीमती लगभग 30 हजार रूपये की कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है।

Next Post

अवैध शराब अहाते पर पुलिस की छापामार कार्यवाही, 4 लोग गिरफ्तार

Sun Jun 8 , 2025
मंडला: जिले के भुआबिछिया बस स्टैंड पर चल रहे एक अवैध शराब अहाते पर बिछिया पुलिस ने छापामार कार्रवाई की। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी बिछिया निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह धुर्वे के नेतृत्व में पुलिस दल ने मौके पर पहुँचकर छापामार कार्रवाई की। बताया गया कि पुलिस को बिछिया बस स्टैंड […]

You May Like

मनोरंजन