बंदूक लहराकर डीजे पर डांस, दर्ज हुआ प्रकरण


जबलपुर: बेलखेड़ा थाना क्षेत्र में विवाद समारोह के दौरान बंदूक लहराकर डीजे पर डांस करने वाले युवकों के खिलाफ पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है। जांच में पाया गया कि बिना शस्त्र लायसेंस के दुनाली बंदूक लेकर डांस कर रहे थे।टीआई श्रीमति गाजीवती पुसाम ने बताया कि एक कार्यक्रम के दौरान दो व्यक्ति हाथ में दुनाली बंदूक लेकर लापरवाही पूर्वक लहराते हुये डीजे पर डांस कर रहे थे जिनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

पतासाजी पर ज्ञात हुआ कि उपरोक्त व्यक्ति नारायण सिंह लोधी पिता डाल सिंह लोधी निवासी ग्राम पावला एवं विकास सिंह लोधी उर्फ विक्की पिता कंचन सिंह लोधी निवासी ग्राम पावला हैं। शस्त्र रजिस्टर का अवलोकन करने पर नारायण सिंह लोधी एवं विकास सिंह लोधी उर्फ विक्की नाम पर शस्त्र का लायसेंस नहीं होना पाया गया। वीडियो के अवलोकन पर आरोपी नारायण सिंह लोधी एवं विकास सिंह उर्फ विक्की लोधी के द्वारा अवैध रूप से दोनाली बंदूक को लापरवाही पूर्वक लहराकर डंास करना पाये जाने पर आरोपी आरोपी नारायण सिंह लोधी 30 वर्ष एवं विकास सिंह उर्फ विक्की लोधी 32 वर्ष दोनों निवासी पावला के खिलाफ आम्र्स एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।

Next Post

द्वारचार के दौरान दुल्हन को देने रखी सोने की चैन चोरी

Sun May 18 , 2025
जबलपुर:विजय नगर थाना अंतर्गत अग्रसेन मंडपम बारात घर में एक विवाह समारोह के दौरान जब द्वारचार चल रहा था तभी दुल्हन को देने के लिए रखी सोने की चेन चोरी हो गई। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर लिया है।पुलिस के मुताबिक सुरेन्द्र साहू 57 वर्ष निवासी धनवंतरीनगर कृष्णा […]

You May Like