जबलपुर:विजय नगर थाना अंतर्गत अग्रसेन मंडपम बारात घर में एक विवाह समारोह के दौरान जब द्वारचार चल रहा था तभी दुल्हन को देने के लिए रखी सोने की चेन चोरी हो गई। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर लिया है।पुलिस के मुताबिक सुरेन्द्र साहू 57 वर्ष निवासी धनवंतरीनगर कृष्णा विहार कालोनी संजीवनीनगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि अग्रसेन मंडपम बारात घर एकता चौक विजयनगर मे उसके बेटे की साली की शादी थी.
जिसमें रात लगभग 11 बजे से 12 बजे बीच बारात का द्वारचार हो रहा था सभी बरातियों का स्वागत एव उनको उपहार देने का कार्यक्रम चल रहा था उसके समधी गौरीशंकर साहू ने अपनी बेटी को देने के लिये सोने की चैन खरीदी थी ओर चैन को उन्होंने उसे रखने के लिये दिया था, द्वारचार के दौरान उसने सोने की चैन को अपने कोट की जेब में रख लिया था, कुछ देर बाद समधी गौरीशंकर साहू ने अपनी बेटी को देने के लिये उससे सोने की चैन मांगी, उसने अपने जेब में देखा तो जेब में रखी सोने की चैन गायब थी।
