जबलपुर:पनागर थाना अंतर्गत खेरमाई में नरवाई जलने के बाद उपजे विवाद के बाद चाकू और बका चल गए, जिसमें चार लोग घायल हो गए जबकि एक गंभीर रूप से घायल है जिसे मेडिकल उपचार के लिए भेजा गया है।पुलिस के मुताबिक आकाश यादव 30 वर्ष निवासी तिलगवॉ ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह स्वयं की जमीन में खेती करता है, उसकी जमीन खेरमाई के सामने है।
उसकी जमीन से लगी सुमन सिंह की जमीन है जो रामसेवक राय सिकमी लेकर खेती करता है। उसी जमीन से लगी जमीन भोला राय, महेश यादव, विनोद यादव, उमेश यादव एवं गांव वालों की जमीन लगी है। 15 दिन पूर्व सभी हार का गेहू हार्वेस्टर से कट गया, जिसकी नरवाई भूसा बनवाने एवं गायों को चराने के लिये रखी थी। सुबह लगभग 6 बजे रामसेवक राय, मानक राय द्वारा अपनी नरवाई में आग लगाया जिससे सभी लोगों की नरवाई जल गयी, फायर बिग्रेड ने आकर आग बुझाई।
जिसके बाद रामसेवक राय ने चाकू, भागवती बाई ने बका से यह कहते हुए हमला कर दिया कि तुम लोगों ने हमारा नाम लिया है, हमले में हाथ में चोट पहॅुचा दी। उसका छोटा भाई विकास एंव शुभम बीच बचाव करने आया तो मानक राय ने बल्लम से हमलाकर विकास के पेट, शुभम को रामस सेवक ने चाकू से हाथ में चोट पहुॅचा दी।
