यास्तिका भाटिया डब्ल्यूपीएल 2026 से बाहर

नवी मुम्बई 11 जनवरी (वार्ता) गुजरात जायंट्स (जीजी) की विकेटकीपर बल्लेबाज यास्तिका भाटिया वूमेंस प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2026 से बाहर हो गई हैं।

भाटिया की उपलब्धता को पहले से ही संशय बना हुआ था क्योंकि अक्तूबर में उनकी एसीएल सर्जरी हुई थी। डब्ल्यूपीएल ने नीलामी से पहले ही तमाम फ्रैंचाइजी को सूचित कर दिया था कि अगर कोई टीम उन्हें खरीदती है तो उनके लिए रिप्लेसमेंट विकल्प नहीं दिया जाएगा। इसके बावजूद जीजी और यूपी वॉरियर्ज ने उनके लिए बोली लगाई और जीजी ने 50 लाख में उन्हें खरीद लिया।

जीजी के कोच माइकल क्लिंगर ने सोशल मीडिया पर फ्रैंचाइजी द्वारा पोस्ट किए गए वीडियो में कहा, “हम उम्मीद करते हैं कि आप अच्छी होंगी और अच्छी तरह से रिकवर कर रही होंगी। हमें आपके दोबारा फिट होने और डब्ल्यूपीएल के पांचवें सीजन में बेसब्री से आपकी वापसी का इंतजार है।”

 

 

Next Post

एनसीएपी को कानूनी रूप से और सशक्त बनाकर निधि बढ़ाने की ज़रूरत: कांग्रेस

Sun Jan 11 , 2026
नयी दिल्ली, 11 जनवरी (वार्ता) कांग्रेस ने कहा है कि वायु प्रदूषण राष्ट्रीय समस्या बन गई है इसलिए इसकी निगरानी के लिए बने राष्ट्रीय स्वच्छ हवा कार्यक्रम (एनसीएपी) का कानूनी आधार और मज़बूत कर अधिक वित्तीय संसाधन उपलब्ध कराने के साथ ही इसका तत्काल पुनर्गठन किया जाना चाहिए। कांग्रेस संचार […]

You May Like