भारत-चीन रिश्तों में नई हलचल, सीमा विवाद सुलझाने की कोशिश तेज

नई दिल्ली। भारत और चीन के बीच लंबे समय से चले आ रहे सीमा विवाद के बीच अब बातचीत और सैन्य स्तर पर संपर्क बढ़ाने की कोशिशें तेज होती दिखाई दे रही हैं। पूर्वी सेक्टर के वाचा-दामई बॉर्डर मीटिंग पॉइंट पर दोनों देशों के कॉर्प्स कमांडरों की हाई-लेवल बैठक को इसी दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

बीजिंग में अजीत डोभाल और चीन के विदेश मंत्री वांग यी की मुलाकात के बाद सीमा पर तनाव कम करने के लिए 8-सूत्रीय सहमति की बात सामने आई है। इसके तहत दो नई मिलिट्री हॉटलाइन और दो नए बॉर्डर मीटिंग पॉइंट्स बनाए जाने की योजना है।

अब सबसे बड़ा सवाल है—क्या इन कदमों से भारत-चीन सीमा पर लंबे समय से चला आ रहा तनाव कम होगा? और क्या 2026 में करीब 7 साल बाद चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग भारत का दौरा करेंगे?

Next Post

रुपया ₹94 के करीब... आखिर RBI को डॉलर का खजाना क्यों खोलना पड़ा? कच्चे तेल से लेकर विदेशी निवेश तक, समझिए पूरा खेल

Sun Sep 6 , 2026
मुंबई। रुपया… डॉलर के मुकाबले 94 के स्तर के करीब। शुक्रवार, 4 सितंबर को रुपया करीब ₹94.49 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। हांलाकि आज रविवार होने के कारण भारतीय फॉरेक्स मार्केट में कोई नया आधिकारिक क्लोजिंग रेट नहीं है। लेकिन इस बार कहानी सिर्फ रुपये के कमजोर या मजबूत होने […]

You May Like