तीन प्रमुख प्रशिक्षकों को दिया प्रशिक्षण

जयपुर, (वार्ता) राजस्थान में जयपुर में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के मद्देनजर राज्य स्तरीय प्रमुख प्रशिक्षकों का एक दिवसीय प्रशिक्षण बुधवार को आयोजित किया गया।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवीन महाजन ने बताया कि बिहार की तर्ज पर जल्द ही भारत निर्वाचन आयोग ने संपूर्ण राष्ट्र में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान चलाने का निर्णय लिया है। इससे पहले वर्ष 2002 में मतदाता सूचियों के लिए इस तरह का कार्य हुआ था।

उन्होंने बताया कि राजस्थान में भी एसआईआर अभियान चलाया जाएगा जिसमें बीएलओ घर-घर जाकर मतदाता सूचियां को तैयार करने का कार्य करेंगे। इसके लिए संपूर्ण राजस्थान के 41 जिलों के 43 प्रमुख प्रशिक्षकों को विस्तृत प्रशिक्षण देकर उनकी क्षमता में वृद्धि का कार्य किया जा रहा है ताकि वे अपने जिलों में जाकर वहां के बीएलओ और सुपरवाइजर को उक्त कार्य के लिये प्रशिक्षित कर सकें।

श्री महाजन ने बताया कि चुनाव आयोग द्वारा एसआईआर कार्यक्रम शुरु होने के बाद प्रशिक्षित बीएलओ राजस्थान के पांच करोड़ 75 लाख मतदाताओं के घर पहुंचकर गणना प्रारूप भरवाकर मतदाता सूची तैयार करने का कार्य करेंगे। उन्होंने सभी प्रमुख प्रशिक्षकों को भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय राजस्थान द्वारा समय-समय पर जारी दिशा निर्देशों एवं जानकारियों से अपने आप को अद्यतन रखने एवं सभी प्रकार के पूछे जाने वाले सवालों की जानकारी रखने के लिए कहा है।

 

 

 

Next Post

आतंकवाद के मुद्दे पर भारत के खरे बोल

Thu Jul 17 , 2025
तियानजिन में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन की बैठक केवल एक औपचारिक मंच नहीं रही, बल्कि यह वैश्विक शक्ति समीकरणों में भारत की नई भूमिका का संकेतक बनी. विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने जिस दृढ़ता और स्पष्टता के साथ आतंकवाद पर दो-टूक रुख अपनाया, वह भारत की विदेश नीति में ‘रक्षात्मक […]

You May Like