
जबलपुर। कलेक्टर कार्यालय में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में अधिकारियों ने नागरिकों की समस्याएं सुनी और संबंधित विभागों के अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिये। साप्ताहिक जनसुनवाई में नागरिकों से कुल 116 आवेदन प्राप्त हुये। इनमें दोबारा आये 25 आवेदन भी शामिल थे। जनसुनवाई में आये ज्यादातर आवेदन छात्रवृत्ति, अतिक्रमण, नामांतरण, सीमांकन, आर्थिक सहायता, अनुग्रह सहायता, पीएम सम्मान निधि, प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने, पेंशन, लड़ाई-झगड़ा, आर्थिक सहायता आदि से संबंधित आवेदन थे। जनसुनवाई में सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
