
सतना, 25 जून (वार्ता) मध्यप्रदेश के मैहर जिले में एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि पीड़िता 15 जून को अपने दो मित्रों के साथ पठरा पहाड़ घूमने गई थी। जहाँ उसके पुरूष मित्रों सहित चार अन्य ने महिला के साथ बारी बारी से दुष्कर्म किया। इस घटना के बारे में पीड़िता ने कल अपना बयान दर्ज कराया। इसके बाद पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने इस मामले में कल अरविंद लोनी, पुष्पेंद्र और बलराम यादव को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य तीन की तलाश जारी है।
