
सारनी। नगर पालिका क्षेत्र में जल आवर्धन योजना की चार हजार की राशी को लेकर महिलाओ ने जमकर हंगामा किया.सोमवार को वार्ड नंबर 10 और वार्ड नंबर 27 के सैकड़ो लोगों ने विरोध प्रदर्शन कर नगर पालिका अध्यक्ष के खिलाफ नारेबाजी की। वार्ड के संजय मकोड़े, अमित विश्वकर्मा, सुनील पाटिल ने बताया जिस समय नगर पालिका द्वारा जल आवर्धन योजना के तहत नल कनेक्शन लगाए जा रहे थे। उस समय ₹4000 की मांग नहीं की गई थी। 1 साल बाद अचानक नगर पालिका द्वारा प्रत्येक कनेक्शन से ₹4000 मांगे जा रहे हैं। इसको लेकर लोगों में नगर पालिका के प्रति आक्रोश फूट पड़ा है। लोगों का कहना है हम ₹300 दिहाड़ी कमाते हैं। अगर हम नल कनेक्शन के ₹4000 देंगे तो हम घर परिवार कैसे चला पाएंगे। वार्ड वासियों ने बताया हम प्रति माह नगरपालिका द्वारा दिए जा रहे ₹150 बिल भरने को तैयार है। लेकिन हम लोगों से कनेक्शन के नाम पर अब ₹4000 मांगे जा रहे हैं जिसे हम विरोध कर रहे हैं। नगर पालिका द्वारा जलावर्धन योजना के तहत 13500 कनेक्शन किए गए हैं। योजना के तहत कर्मचारियों से लेकर बिजली बिल भुगतान करने तक नगर पालिका को प्रतिमा लगभग 30 लाख रुपए खर्च आता है। खास बात यह है कि सोमवार को जब दो वार्डो के सैकड़ो लोग नगर पालिका कार्यालय परिसर में मटके फोड़ कर प्रदर्शन कर विरोध दर्ज कर रहे थे। उसे समय नगर पालिका में कोई भी जिम्मेदार अधिकारी मौजूद नहीं था। जिसके चलते लोगों का आक्रोश देखते ही बन रहा था।
