जबलपुर: जबलपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा के लिए चलाए जा रहे अभियान के दौरान आरपीएफ ने एक शातिर आरोपी को यात्री का पर्स और मोबाइल चोरी करने का प्रयास करते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया।
प्लेटफॉर्म क्रमांक 6 पर गश्त के दौरान उपनिरीक्षक अरविंद सिंह और प्रधान आरक्षक प्रेम सिंह की सतर्कता से आरोपी चोरी की वारदात को अंजाम देने से पहले ही दबोच लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मोहम्मद साजिद अंसारी (33 वर्ष) निवासी चार खम्बा, बहोरा बाग, थाना हनुमानताल, जबलपुर बताया
