आरपीएफ ने लौटाया यात्री का मोबाइल

जबलपुर: रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन अमानत के तहत एक यात्री का ट्रेन में छूटा महंगा मोबाइल खोजकर उसे सुरक्षित वापस सौंपा गया। मंगलवार 14 जुलाई को रेल मदद 139 के माध्यम से सूचना मिली कि गाड़ी संख्या 12190 महाकौशल एक्सप्रेस के बी-2 कोच की बर्थ संख्या 37 पर एक यात्री का वन प्लस सीई2 मोबाइल छूट गया है। सूचना मिलते ही जबलपुर स्टेशन पर आरपीएफ स्टाफ ने संबंधित कोच की तलाशी लेकर मोबाइल बरामद किया और उसे पोस्ट पर सुरक्षित रख लिया।
भूल गए थे मोबाइल
शाम करीब 6 बजे यात्री प्रतीक यादव निवासी मंडला आरपीएफ पोस्ट पहुंचे। उन्होंने बताया कि वे निजामुद्दीन से जबलपुर तक यात्रा के दौरान अपना मोबाइल तकिए के नीचे भूल गए थे। यात्री द्वारा यात्रा टिकट और आधार कार्ड प्रस्तुत करने पर उपनिरीक्षक प्रवीण कुमार ने पहचान का सत्यापन किया। इसके बाद लगभग 25 हजार रुपये कीमत का वन प्लस मोबाइल सुपुर्दगीनामा की कार्रवाई पूरी कर सही-सलामत यात्री को सौंप दिया गया। अपना खोया हुआ मोबाइल वापस मिलने पर यात्री ने आरपीएफ की त्वरित कार्रवाई और ईमानदारी की सराहना करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

Next Post

गिल, 'बापू' और सुंदर ने इंग्लैंड में भारत की हार का सिलसिला तोड़ा

Wed Jul 15 , 2026
बर्मिंघम, (वार्ता) कप्तान शुभमन गिल (80 रिटायर्ड हर्ट) की शानदार पारी, अक्षर पटेल (चार विकेट और नाबाद 57) के बेहतरीन हरफनमौला प्रदर्शन और वाशिंगटन सुंदर (नाबाद 52) के अर्धशतक की बदौलत भारत ने अपनी लगातार हार का सिलसिला तोड़ते हुए इंग्लैंड को पहले वनडे में मंगलवार को 28 गेंद शेष […]

You May Like