फुटवेयर दुकान पर कर्मचारी को लगा करंट, मौत 

खरगोन। कोतवाली क्षेत्र के गुलशन नगर में एक 18 वर्षीय बालक की करंट की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। बालक का जिला अस्पताल में पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

जिला अस्पताल पुलिस चौकी से मिली जानकारी अनुसार संजय नगर निवासी मो. साद पिता रफीक (18) की करंट लगने से मौत हुई है। उसे मृत अवस्था में जिला अस्पताल लाया गया था। मृतक के पिता रफीक ने बताया कि साद गुलशन नगर स्थित फुटवेयर दुकान पर पिछले 3 वर्षों से काम कर रहा था। सोमवार दोपहर दुकान संचालक ने सूचना दी कि साद को करंट लग गया। परिजनों ने नाराजगी जताई कि साद को इलेक्ट्रिक का कोई काम नही आता था, दुकानदार ने उससे काम नही कराना था। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरु की है।

………

Next Post

शराब पीने पैसे नहीं देने पर मारा चाकू

Mon Jan 20 , 2025
जबलपुर। हनुमानताल थाना अंतर्गत गाजीनगर 10 नल के पास शराब पीने के लिए पैसे नहीं देने पर एक युवक पर शराबी ने चाकू से हमला कर दिया हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया  वहीं हमलावर वारदात को अंजाम […]

You May Like