VIP रोड पर पलटा सोयाबीन तेल से भरा टैंकर, तेल भरने के लिए उमड़ी भीड़

भोपाल: वीआईपी रोड स्थित कोहेफिजा चौराहे पर मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात करीब 2:30 बजे सोयाबीन तेल से भरा टैंकर पलट गया। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक टैंकर रेतघाट से लालघाटी की ओर जा रहा था। कोहेफिजा चौराहे के पास टायर फटने से टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक और क्लीनर को मामूली चोटें आई हैं। टैंकर पलटने के बाद सड़क पर तेल फैल गया, जिसके बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए और डिब्बे-बर्तनों में तेल भरते नजर आए। सूचना मिलने पर कोहेफिजा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे की जांच शुरू की।

Next Post

भोपाल पहुंचे भाजपा के नवागत प्रदेश प्रभारी बिप्लव देव, कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

Wed Sep 30 , 2026
भोपाल: भाजपा के नवागत प्रदेश प्रभारी बिप्लव देव बुधवार को भोपाल पहुंचे। राजधानी पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इसके बाद बिप्लव देव भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत कर शुभकामनाएं दीं। प्रदेश कार्यालय […]

You May Like