
पांढुरना, महाराष्ट्र की उपराजधानी नागपुर के प्रसिद्ध रेमेडिया हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर द्वारा गुरुवार को नगर जिला मुख्यालय के पुलिस कंट्रोल रूम में पुलिस अधिकारी,कर्मचारियों तथा इनके परिवारजनों के स्वास्थ्य की जांच तथा परामर्श हेतू शिविर लगाया था, जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक,रक्षित निरीक्षक,सहित अन्य अधिकारी,कर्मचारियों तथा उनके परिवारजनों के स्वास्थ्य की विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा जांच की गई।
उल्लेखनीय हो कि पुलिस अधिकारी,कर्मचारी अपनी ड्यूटी के दौरान लंबे समय तक लगातार कार्य करने के साथ-साथ कई चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों का सामना करते है,ऐसे में उनके स्वास्थ्य की नियमित जांच एवं निवारक स्वास्थ्य सेवाएं अत्यंत महत्वपूर्ण है,इसी उद्देश्य से नागपुर के प्रसिद्ध रेमेडिया हाँस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर द्वारा गुरुवार को नगर जिला पुलिस मुख्यालय के कंट्रोल रूप परिसर में पुलिस अधिकारी,कर्मचारियों तथा इनके परिजनों के स्वास्थ्य के लिए जांच शिविर का आयोजन किया गया था,इस शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा पुलिस अधिकारी,कर्मचारियों तथा इनके परिवारजनों के स्वास्थ्य की जाँच की गई ।
इस शिविर में स्वयं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनकामना प्रसाद,रक्षित निरीक्षक सहित अन्य पुलिस अधिकारी,कर्मचारियों ने भी उपस्थित होकर स्वास्थ्य की जाँच कर विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा दिए गए परामर्श पर अमल करने का वादा किया ।
