
रीवा। विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के अनंतपुर में दो मंजिला निर्माणाधीन मकान से गिरने से श्रमिक सोनू बुनकर निवासी तामरा, गोविंदगढ़ की मौत हो गई।
भाई सुशील बुनकर ने बताया कि ठेकेदार अनिल सिंह का निर्माण कार्य चल रहा था। शाम 4 बजे हादसा हुआ, जबकि सूचना रात 8 बजे मिली। ठेकेदार ने अब तक संपर्क नहीं किया।
परिजनों ने मुआवजे और ठेकेदार पर FIR की मांग की है। पुलिस जांच कर रही है।
