
जबलपुर । सिविल लाइन के पीछे दो पक्ष भिड़ गए। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों ने एक दूसरे के साथ जमकर मारपीट कर दी। जिसमें मां-बेटे समेत तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक रत्ना कनोजिया 60 वर्ष निवासी थाना सिविल लाईन के पीछे ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि रविवार दोपहर लगभग 12-30 बजे घर पर थी तभी उसका बेटा राहुल कनोजिया अपनी कार से कार्यालय जा रहा था उसके घर के आगे दीपक कनोजिया का घर है जो आम रास्ता में पानी की टंकी रखे था और बीच रोड में रास्ता रोककर चेतक स्कूटर खड़ी कर धो रहा था, उसके बेटे ने गाड़ी हटाने के लिये बोला तो नहीं हटाया एवं विवाद करने ते हुए दीपक कनाजिया उसके बेटे राहुल के साथ हाथ मुक्कों से मारपीट कर दी। वह बीच बचाव करने लगी तो उसके धक्का दे दिया जिससे उसे भी चोट आ गई। वहीं दीपक रजक 33 वर्ष निवासी सिविल लाईन थाना के पीछे ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि दोपहर लगभग 12-30 बजे घर के बाहर अपनी स्कूटर धो रहा था तभी पड़ोसी राहुल कनोजिया अपनी कार कहीं लेकर जा रहा था उसके पीछे आकर जोर जोर से हार्न बजाने लगा, उसने 2 मिनिट रूकने के लिये कहा इसी बात पर राहुल कनोजिया और पास में खड़ा राहुल का भाई रूपेश तथा चाचा रूपेश दिलीप, मॉ रत्ना चारों मिलकर उसके साथ हाथ मुक्कों से मारपीट कर उसका टीशर्ट फाड़ दिये मारपीट से उसे चोटें आ गई।
