तीन लाख के गांजे के साथ दो तस्कर अरेस्ट

जबलपुर: क्राइम ब्रांच एवं सिविल लाइन पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से 15 किलो गांजा कीमती लगभग 3 लाख रूपये का एवं नगद 800 रूपये का जब्त किया गया है।

सिविल लाइन थाना प्रभारी रीतेश कुमार पाण्डेय ने बताया कि क्राइम ब्रांच एवं थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने रेल्वे स्कूल के आगे एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत कार्यवाही करते गांजा बेचने के लिए घूम रहे अभिषेक पाण्डे 31 वर्ष निवासी दुर्गा मंदिर के पास घमापुर एवं रॉबिन सोनकर 27 वर्ष निवासी सामुदायिक भवन के पास भर्तीपुर छोटी ओमती को पकड़ा गया। जिनके कब्जे से कुल 15 किलो गांजा कीमती 3 लाख रूपये, नगद 800 रूपये जब्त किए गये।

Next Post

मुंबई से लौटे परिवार को टूटा मिला घर का ताला, जेवरात और नगदी चोरी

Sat Apr 26 , 2025
जबलपुर: मदनमहल थाना अंतर्गत राइट टाउन में चोरों ने एक घर का ताला तोडक़र सोने के जेवरात एवं नगदी रूपए पार कर दिए। परिवार जब मुंबई से लौटा तो चोरी का पता चला। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर पतासाजी शुरू कर दी है।पुलिस के मुताबिक श्रीमति रक्षा सोनी […]

You May Like