जयंत में भाजपा का दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण शुरू

सिंगरौली : कल्याण मण्डपम् जयंत में आयोजित दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला स्तरीय प्रशिक्षण महाभियान–2026 के अंतर्गत लगी प्रदर्शनी का भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल के साथ अवलोकन किया।
प्रदर्शनी में भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रसेवा, संगठन विस्तार, अंत्योदय की भावना एवं जनकल्याणकारी कार्यों को अत्यंत प्रेरणादायी ढंग से प्रदर्शित किया गया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचार — “सबका साथ, सबका विकास और अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक सेवा” — आज भी हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा एवं मार्गदर्शन का स्रोत हैं।
यह प्रशिक्षण महाभियान केवल संगठनात्मक प्रशिक्षण नहीं, बल्कि राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ जनसेवा के संकल्प को और अधिक मजबूत करने का सशक्त माध्यम है। ऐसे आयोजनों से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा, वैचारिक स्पष्टता एवं समाज के प्रति समर्पण की भावना और अधिक प्रबल होती है।
इस अवसर पर उपस्थित भाजपा के संभाग प्रभारी विजय दुबे जी, सीधी सिंगरौली सांसद डॉ राजेश मिश्रा राज्य मंत्री राधा सिंह सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह , भाजपा जिलाध्यक्ष सुंदरलाल शाह एवं संगठन के पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

Next Post

इंदौर में दवा बाजार रहा बंद, मरीजों को हुई परेशानी

Wed May 20 , 2026
इंदौर: ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स (AIOCD) के आह्वान पर मंगलवार 20 मई को दवा विक्रेताओं की एक दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल का व्यापक असर इंदौर में देखने को मिला। शहर के छोटे-बड़े मेडिकल स्टोर, दवा थोक बाजार तथा अधिकांश दवा प्रतिष्ठान पूरे दिन बंद रहे। यह हड़ताल ऑनलाइन […]

You May Like