विदेश घूमने गए कारोबारी की कार्डियक अरेस्ट से मौत

इंदौर. हनीमून मनाने इंडोनेशिया गए शहर के एक कारोबारी की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई. घटना दूरवर्ती इलाके में हुई, जहां समय पर अस्पताल की सुविधा न मिलने से उनकी जान नहीं बच सकी. परिजन अब शव को इंदौर लाने के लिए दूतावास और एयरलाइंस से लगातार प्रयास कर रहे हैं.

जानकारी के अनुसार कारोबारी अपनी पत्नी के साथ 25 अगस्त को हनीमून के लिए बाली गए थे, वे 6 सितंबर को लौटने वाले थे. घटना के समय दंपती जिली आइलैंड में ठहरे थे. सुबह पत्नी ने देखा कि पति में कोई हलचल नहीं है. पहले उन्हें नींद समझा गया, लेकिन बाद में होटल स्टाफ को बुलाने पर स्थिति गंभीर निकली. अस्पताल दूर होने के कारण जब तक वे पहुंचे, तब तक कारोबारी की मौत हो चुकी थी. आशंका है कि उन्हें नींद में ही कार्डियक अरेस्ट आया. दिसंबर में ही विवाह हुआ था और यह दंपती का पहला विदेश दौरा था. मौत की खबर मिलते ही परिवार के चार सदस्य बाली पहुंच गए हैं. परिजनों का आरोप है कि भारतीय दूतावास से अपेक्षित मदद नहीं मिल रही, जिसके कारण शव लाने की प्रक्रिया में देरी हो रही है. कई एयरलाइंस से संपर्क करने के बाद फिलहाल थाई एयरलाइंस ने शव लाने की अनुमति दी है, हालांकि उनके भी नियम कड़े बताए जा रहे हैं. सिस्टम की जटिलताओं के बीच परिवार हर संभव प्रयास कर रहा है कि जल्द से जल्द शव को इंदौर लाया जा सके.

Next Post

छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान

Wed Sep 3 , 2025
इंदौर. लसूडिया इलाके में एक छात्रा ने फांसी लगाकर जान दे दी. फिलहाल आत्महत्या के कारण पता नहीं चल सका है. रुचि सोया फैक्ट्री के पीछे रहने वाली 20 वर्षीय तनीषा पिता राकेश हिरवे ने आज सुबह अपने घर के कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी. परिजन उसे फंदे […]

You May Like