GMC के पैरामेडिकल पाठ्यक्रम में प्रवेश की तिथि बढ़ी, अब 21 तक कर सकेंगे आवेदन

भोपाल: गांधी चिकित्सा महाविद्यालय भोपाल ने शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए पैरामेडिकल पाठ्यक्रम में प्रवेश हेतु आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब अभ्यर्थी 18 अगस्त की बजाय 21 अगस्त 2025 की शाम 5 बजे तक आवेदन कर सकेंगे।

पहले चरण की काउंसलिंग 27 अगस्त से 4 सितंबर 2025 तक होगी। 27 अगस्त को विभागीय कोटा (इन सर्विस उम्मीदवार), दिव्यांग तथा पीजी डिप्लोमा परफ्यूजन टेक्नोलॉजी पाठ्यक्रम के आवेदकों को सुबह 10:30 बजे तक मूल दस्तावेजों के साथ गांधी चिकित्सा महाविद्यालय, भोपाल के ऑडिटोरियम में उपस्थित होना होगा। 28 अगस्त से मेरिट सूची के अनुसार अन्य उम्मीदवारों की काउंसलिंग शुरू होगी।

Next Post

इंदौर में उड़ी ड्राय डे की धज्जियां: खूब बिकी अवैध शराब

Sat Aug 16 , 2025
इंदौर: स्वतंत्रता दिवस पर जब पूरे शहर में शराबबंदी का ऐलान था, उसी दिन इंदौर की गलियों से लेकर मुख्य चौराहों तक अवैध शराब की खुली बिक्री और खपत होती रही। पुलिस की कार्रवाई में अलग-अलग थानों से सैकड़ों क्वार्टर, बीयर की बोतलें और जहरीली कच्ची शराब बरामद हुई, ये […]

You May Like