
जबलपुर । यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वाले 508 वाहन चालकों के खिलाफ चालानी कार्यवाही करते हुये 2 लाख 23 हजार 400 रूपये समन शुल्क वसूला गया। दरअसल सडक़ दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात अखिलेश तिवारी के नेतृत्व में यातायात के तीनों थानों द्वारा हेलमेट एवं सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग को लेकर विशेष प्रवर्तन तथा जन-जागरूकता अभियान संचालित किया गया । इसी क्रम में तीनपत्ती चौक एवं गोहलपुर चौक पर कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसम नागरिकों को जागरूकों किया गया एव बताया गया कि दोपहिया वाहन पर हेलमेट और चार पहिया वाहनों में सीट बेल्ट का प्रयोग बेहद जरूरी है। यातायात के नियमों से अवगत कराते हुये दुपहिया वाहन चालकों को हैल्मेट पहनने के लिए प्रेरित किया गया।
इसके साथ ही यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालको के खिलाफ चालानी कार्यवाही करते हुये समन शुल्क वसूला गया।
