भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब

रीवा, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री हेमंत खंडेलवाल के रीवा आगमन पर रविवार को शहर में उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला। प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत के लिए शहर के विभिन्न स्थानों पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं, व्यापारियों, सामाजिक संगठनों, किसानों, विद्यार्थियों, युवाओं और आम नागरिकों ने पहुंचकर आत्मीय स्वागत किया। जय स्तंभ चौराहे से फोर्ट रोड, शिल्पी प्लाजा होते हुए रोड शो का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग सहभागी बने।

प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल के रीवा पहुंचने पर चंद्रलोक होटल चोरहटा, बाईपास प्रवेश द्वार, नहर के पास चोरहटा, एजी कॉलेज के समीप तथा भाजपा कार्यालय अटल कुंज के पास पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। अनेक स्थानों पर तोरण द्वार बनाए गए थे। पुष्पवर्षा, आतिशबाजी, ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुनों से पूरा शहर उत्सवमय नजर आया।

इसके बाद जय स्तंभ चौराहे से प्रदेश अध्यक्ष का रोड शो प्रारंभ हुआ। बैजू धर्मशाला, कैलाश होटल, खन्ना चौराहा, नगर निगम कार्यालय के सामने, स्टेच्यू चौराहा, प्रकाश चौराहा, हेमू कालाणी चौक और शिल्पी प्लाजा सहित अनेक स्थानों पर नागरिकों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। किसान मोर्चा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा, भाजपा पार्षद दल, वैश्य समाज, व्यापारी संगठनों सहित विभिन्न सामाजिक एवं व्यावसायिक संगठनों ने स्वागत में सहभागिता की।

रोड शो में प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल के साथ उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल, संभाग प्रभारी श्री विजय दुबे, सांसद श्री जनार्दन मिश्रा, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री वीरेंद्र गुप्ता, विधायक श्री सिद्धार्थ तिवारी, नगर निगम अध्यक्ष श्री वेंकटेश पांडेय एवं जिला प्रभारी श्री रवीन्द्र चौहान सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

स्वागत करने वालों में विधायक श्री नागेंद्र सिंह, श्री राम सिंह, श्री रवेन्द्र मिश्रा, पूर्व विधायक श्री केपी त्रिपाठी, भाजपा प्रदेश मीडिया सदस्य श्री योगेंद्र शुक्ला, विंध्य विकास प्राधिकरण अध्यक्ष श्री पंचूलाल प्रजापति, उपाध्यक्ष डॉ. अजय सिंह, जिला उपाध्यक्ष श्री प्रबोध व्यास, श्री राजेश प्रताप सिंह, श्री शरद साहू, श्री अशोक सिंह गहरवार, महामंत्री श्री विवेक गौतम, श्री उमाशंकर पटेल, श्री जीवनलाल साकेत, जिला मंत्री श्री बृजेंद्र गौतम, श्री सूर्य प्रताप तिवारी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्री संतोष सिंह सिसोदिया, श्रीमती अंजू मिश्रा, श्रीमती माया सिंह, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष श्रीमती साधना गुप्ता, सांसद प्रतिनिधि श्री रमाशंकर गुप्ता, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष श्री प्रवीण त्रिपाठी, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष श्री मो. इमरान, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष श्री राजेश यादव, नेता प्रतिपक्ष श्री दीनानाथ वर्मा एवं श्री कैलाश कोटवानी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं नागरिक उपस्थित रहे।

5 अक्टूबर को पहली बार मऊगंज पहुंचेंगे प्रदेश अध्यक्ष

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल 5 अक्टूबर को मऊगंज जिले के संगठनात्मक प्रवास पर पहुंचेंगे। वे सुबह 10 बजे रीवा से मऊगंज के लिए रवाना होंगे। मऊगंज जिले की सीमा पर भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. राजेंद्र मिश्रा के नेतृत्व में उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। इसके बाद सलैया मोड़ पर स्थानीय नागरिकों एवं किसानों द्वारा स्वागत किया जाएगा।

मऊगंज नगर की सीमा में प्रवेश पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया जाएगा। इसके पश्चात वे शगुन मैरिज गार्डन पहुंचेंगे, जहां सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आंगनवाड़ी कार्यकर्ता बहनों के साथ संवाद एवं उनका सम्मान करेंगे। दोपहर 12:30 बजे वे भाजपा मऊगंज जिला कोर कमेटी की बैठक में शामिल होंगे तथा दोपहर 1 बजे भाजपा जिला कार्यसमिति की वृहद बैठक को संबोधित करेंगे।

प्रदेश अध्यक्ष का मऊगंज जिले में पहली बार आगमन होने से भाजपा कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह है। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक श्री गिरीश गौतम, विधायक श्री प्रदीप पटेल तथा भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. राजेंद्र मिश्रा सहित पार्टी पदाधिकारियों ने जिले के सभी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं नागरिकों से प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की है।

Next Post

सीएम यूथ कॉन्क्लेव 2026: 20 हजार युवाओं से संवाद कर आकांक्षाओं को अवसरों से जोड़ेंगे सीएम डॉ यादव

Sun Oct 4 , 2026
भोपाल। प्रदेश की युवा शक्ति की प्रतिभा, आकांक्षाओं और नवाचार को नई संभावनाओं से जोड़ने के उद्देश्य से उच्च शिक्षा विभाग के तत्वावधान में सीएम यूथ कॉन्क्लेव–2026 का आयोजन 6 अक्टूबर को भोपाल के लाल परेड मैदान में किया जाएगा। कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 20 हजार से अधिक […]

You May Like